फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के इस गांव की सरपंच बनी मिसाल, आस्ट्रेलिया से आया न्यौता

Sun, 30 Apr 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सरपंच गीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में राजस्थान के सिरोही जिले की रेवदर तहसील की ग्राम पंचायत रायपुर की महिला सरपंच गीता राव शामिल होगी। गीता वहां रायपुर पंचायत में कराए गए विकास कार्य की जानकारी देगी। 
विज्ञापन


गीता राव सारद संस्थान एवं द हंगर प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में आस्ट्रेलिया गई हैं। इस दौरान वे राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी। इसके साथ ही वे बताएंगी कि किस तरह उन्होंने अपनी पंचायतों का नक्शा ही बदल दिया। इस तस्वीर को  बदलने में उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

17 अप्रैल  2016 को कामनवेल्थ बैंक आस्ट्रेलिया की एक टीम ने रेवदर पंचायत समिति के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने रायपुर, सिरोडी, सेलवाडा, सोरडा पंचायतों का दौरा किया। इस दल में पूर्व आस्ट्रेलियन क्रिकेटर सहित भारतीय मूल की तीन महिलाएं भी शामिल थी। यह दल इन पंचायतों के काम को देखकर प्रभावित हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें