भारत में बुलेट ट्रेन का सपना सरकारें लंबे समय से लोगों को दिखा रही हैं। लेकिन अब यह सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। अहमदाबाद-मुम्बई के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने अहमदाबाद में किया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस एक लाख करोड़ रुपए के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए एडवाइजर राजस्थान के संजीव सिन्हा को नियुक्त किया गया है। सिन्हा राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले और यहां के पहले आईआईटीयन हैं। टोक्यो में पूर्व टाटा एक्जीक्यूटिव रहे सिन्हा का जन्म वर्ष 1973 में हुआ।
कानपुर आईआईटी से ग्रेज्यूएट सिन्हा गोदरेज सहित कई नामी कंपनियों में कार्य किया है। सिन्हा टाटा एसेट मैनेजमेंट और टाटा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों के चीफ कंट्री रिप्रजेंटेटिव भी रहे हैं।