फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब की सम्पत्ति व तीन वर्षीय बेटी को त्याग संत बन रहा है यह दंपत्ति

Thu, 14 Sep 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सु​मित और अनामिका
विज्ञापन
आत्मकल्याण के बोध का हवाला देते हुए एक युवा दंपत्ति सांसरिक मोहमाया को त्यागकर संत बनने जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली अनामिका और एमपी के नीमच निवासी उनके पति सुमित ने अपनी करोड़ों की प्रोपर्टी के साथ तीन वर्षीय अपनी मासूम बेटी इभ्या का भी त्याग करने का निर्णय ले लिया है।

ये दंपत्ति आगामी 23 सितम्बर को गुजरात के सूरत में जैन भगवती शिक्षा लेगा। बच्ची के भी त्याग के सवाल पर सुमित और अनामिका का कहना है कि यह बच्ची तो पुण्यशाली है, क्योंकि इसके जन्म के बाद ही उन्हें आत्मकल्याण का बोध हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों में चर्चा का विषय

फाइल फोटो।
अनामिका भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया की बेटी है। उनका विवाह नीमच निवासी सुमित राठौड़ के साथ करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था।

सुमित नीमच के जानेमाने कारोबारी परिवार से आते है। लंदन से एक्सपोर्ट इंपोर्ट का डिप्लोमा लेने वाले सुमित ने लंदन में दो वर्ष तक नौकरी करने के बाद नीमच में अपने पैतृ​क कारोबार को भी आगे बढ़ाया। सुमित और अनामिका जैन आचार्य रामलाल महाराज के सान्निध्य यह दीक्षा लेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें