सात साल से शादीशुदा इस विदेशी दम्पति ने भारत आकर हिन्दु रीति रिवाज से फिर शादी की
- फोटो : अमर उजाला
भारत की संस्कृति और रीति-रिवाज हमेशा से ही बाहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं और वे इनका आत्मसात भी करना चाहते हैं। एक बार फिर ये साबित हो गया है, जब एक विदेशी जोड़े ने सात साल बाद फिर से इंडिया में शादी रचाई।
मामला राजस्थान के जोधपुर का है जहां आयरलैंड के विदेशी दंपती ने फिर से यहां शादी रचाने को मजबूर कर दिया। ये दंपती भारतीय संस्कृति से इतना अधिक प्रभावित हुआ कि इन्होंने अपनी शादी फिर रचाने का फैसला किया। जिसके चलते इन्होंने यहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
उन्होंने अपनी शादी की सातवीं वर्षगांठ पर एक बार फिर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इसके लिए यहां पूरी तैयारी की गई। जोधपुर के भीतरी शहर स्थित गेस्ट हाउस में आयरलैंड निवासी रैन और उसकी पत्नी बेलिनको अपने दोस्तों के साथ भारत भ्रमण के तहत यहां पहुंचे।