आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद जीके का पेपर रद्द कर दिया गया। पेपर लीक को लेकर सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। पेपर लीक गैंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाएगा।
पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
वहीं पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश बिश्नोई सहित 46 लोगों को पकड़ा था। आरपीएससी ने कार्रवाई करते हुए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 में बनाया गया था। यह कानून देश की सुरक्षा के लिए सरकार को अधिक शक्ति देने से संबंधित हैं। यह कानून केन्द्र और राज्य सरकार को ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने के आदेश देती है, जिनकी वजह से बड़ा समूह या समाज प्रभावित होता है। पुलिस इन बदमाशों को बिना बताए गिरफ्तार कर सकती है। इसके लिए पुलिस को पब्लिकली जानकारी देने की जरूरत नहीं होती।