फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, हाथ-पैर बांधकर लूटे 15 लाख रुपये

Sun, 04 Sep 2022 09:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में प्लाईवुड व्यापारी से 15 लाख की लूट हो गई। व्यापारी दुकान पर बैठा था, तभी पांच बदमाश आए और उन्होंने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
जयपुर में लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में शनिवार को लुटेरों ने एक दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक व्यापारी से 15 लाख रुपए लूट लिए। दो बाइक पर पांच बदमाश आए और उन्होंने व्यापारी का हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। उसके बाद रुपये लूटकर फरार हो गए

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करणी विहार थाना इलाके में पांच्यावाला में टिंबर व्यापारी सुरेश सरावगी की प्लाईवुड की दुकान है। सुरेश अपनी प्लाईवुड की दुकान पर सुबह पहुंचे। इस दौरान सुबह 11:30 बजे दो बाइक पर पांच लड़के आए थे। उन्होंने दुकान में अंदर आकर गेट बंद कर लिया और हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। इसके बाद हथियार दिखाकर दुकान में रखे 15 लाख 48 हजार रुपए की नकदी ले गए।


पड़ोस का दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो वारदात का पता चला। उसने पीड़ित के हाथ पांव खोले। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से लुटेरों की लोकेशन ट्रेस कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई है। पुलिस ने संभावना जताई है कि वारदात से पहले व्यापारी की रैकी की गई थी। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें