फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के अफसरों की रोकी जा सकती है सैलेरी— हाईकोर्ट

Thu, 30 Mar 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को इस मामले में रोडवेज एमडी हाईकोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन


रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान को लेकर गुरुवार को लगाई गई रन सिंह व अन्य करीब 100 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट जज एसपी शर्मा ने सुनवाई करते हुए रोडवेज एमडी राजेश यादव से पूछा कि अब तक कितने ऐसे कर्मचारियों को भुगतान किया जा चुका है। इस पर एमडी यादव ने कोर्ट को बताया कि सरकार से इस सम्बंध में मिले 50 करोड़ के जरिये 501 कर्मचारियों को भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


बाकी बचे कर्मचारियों को भुगतान के लिए भी कोष तलाशा जा रहा है। इस पर कोर्ट ने रोडवेज एमडी को आदेश दिए कि वह 7 अप्रैल तक यह बताया जाए कि सभी कर्मचारियों को कब तक भुगतान कर दिया जाएगा और इसके लिए कोष कहां से आएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सही प्लान पेश नहीं हुआ तो रोडवेज अफसरों की सैलेरी भी रोकी जा सकती है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें