परिवहन विभाग तमाम दावों के बाद भी ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम रहा हैं। इसी का नतीजा है कि सड़क हादसों में तेजी से ईजाफा हो रहा है।
आज सुबह जोधपुर के बिलाड़ा में पत्थरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। आमने-सामने की टक्कर होने के कारण हादसा भीषण था।
दोनों मृतक फलोदी क्षेत्र के बताए जा रहें है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया है।
वहीं पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और चालक-परिचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की जा रही है।