जैसलमेर में हुए सड़क हादसे ने पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे—15 पर स्थित छोड़ गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक की भिड़ंत हो गई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। वहीं मृतकों के बारें में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि वे कहां के रहने वाले है और कहां जा रहें थे। वहीं पुलिस हादसे के कारण की जांच में भी जुटी है।