फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में अंधा हुआ युवक और कर दिया रिश्तों को तार-तार...

Tue, 18 Apr 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
युवक ने स्वयं को मारी गोली।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर में मंगलवार सुबह हुई एक घटना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नहर रोड क्षेत्र में एक युवक ने युवती को देसी कट्टे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद इस युवक ने भारत मिल के नजदीक जाकर स्वयं को भी गोली मार ली। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों को अनुसार युवक ने जब युवती को गोली मारी तब वह बस का इंतजार कर रही थी। युवक—युवती आपस में रिश्तेदार बताए जा रहें है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक—युवती से प्रेम करता था, लेकिन दोनों आपस में रिश्तेदार थे, इसलिए घरवाले शादी का विरोध कर रहे थे।

युवती मंगलवार सुबह कॉलेज जाने के लिए निकली तब इस युवक ने उसे गोली मारकर स्वयं आत्महत्या कर ली। घायल युवती को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें