प्रदेश में आज एक बार फिर श्रद्धालुओं से भरी कार और एक डंपर में जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसके चलते दस श्रद्धालु गंभीर रूप से घालय हो गए।
जोधपुर जिले के बालेसर थाना इलाके के खारी बेरी गांव के पास जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर आज एक तेज रफ्तार डम्पर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को बालेसर के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां से सभी घायलों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सभी घायल सांचोर के रहने वाले हैं और सभी आज जैसलमेर के रामदेवरा बाबा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बालेसर थाना इलाके में श्रद्धालुओं की कार और डंपर में भिडंत हो गई। फिलहाल बालेसर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि इससे पहले बीती 4 अगस्त की अलसुबह उदयपुर-चित्तौड़ हाइवे पर सड़क हादसे ने 7 महिलाओं की जान चली गई थी। ये महिलाएं रींगस के खाटुश्याजी के दर्शन कर उदयपुर स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन करने आ रही थी।