फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार ने ली युवती की जान, ये है मामला

Sun, 22 Oct 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाहनों की रफ्तार एक बार फिर जान की दुश्मन बन बैठी। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बूंदी जिले की है। यहां देईखेडा कस्बे में देवनारायण बाग के पास मेगा हाईवे पर दो मोटरसाइकलों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य गम्भीर घायल हो गए। देईखेडा थानाधिकारी हरिराम जाट ने बताया की बीती रात कोटा-लालसोट मेगा हाईवे सड़क पर देवनारायण बाग के सामने दो बाइक टकरा गई। हादसे में कोटा खुर्द निवासी दीपिका मीना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेबारपूरा निवासी परमानन्द मीना और कोटा खुर्द निवासी चेतन मीना गम्भीर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कोटा रैफर कर दिया। मृतका के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें