राजस्थान यूनिवर्सिटी को कुछ समय के इंतजार के बाद स्थाई कुलपति मिल गया है। राज्यपाल व कुलाधिपति कल्याण सिंह ने राजस्थान विवि के कुलपति के रूप में प्रोफेसर आर के कोठारी को नियुक्ति दी है।
अपनी नियुक्ति के बाद प्रो. कोठारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विवि में रिक्त पड़े पदों को भरने व परीक्षा और परिणाम कार्यक्रम समय पर लागू करवाने की रहेगी। वहीं राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह ने गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में के. सी. सोडानी को कुलपति नियुक्त किया है। इस आशय के आदेश सोमवार को राजभवन से जारी किये गये।