राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस-2016 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जिसमें पाली जिले के भवानी सिंह ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर आरएएस टॉप किया है। वहीं, जयपुर के सचिन यादव ने दूसरे स्थान पर रहे है।
इससे पहले आज आरएएस-2016 के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद शाम को रिजल्ट घोषित किया गया। आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आर.डी. सैनी ने रिजल्ट जारी किया।