फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेंट की मौत पर हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने डेडबॉडी लेने से किया इनकार

Wed, 04 Oct 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध के बाद समझाइश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद इस अस्पताल में हालात ऐसे बिगड़े कि खमियाजा अन्य मरीजों को भी उठाना पड़ा। परिजनों और डॉक्टरों के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद गुस्साए डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया तो परिजनों ने डेडबॉडी लेने से इनकार। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीकर निवासी श्रवण कुमार की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे कल देर रात सीकर के एस.के. अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि यहां उन्होंने डॉक्टर के नहीं होने पर इधर-उधर भागते-फिरते रहे। जब डॉक्टर मिला तो उसने कंपाउडर के पास ले जाने की बात कही। इसी दौरान श्रवण कुमार की मौत हो गई। 

इससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और उसके बाद उनकी वहां मौजूद स्टाफ और डॉक्टरों से धक्‍की-मुक्‍की भी हो गई। इससे गुस्साए चिकित्सकों ने मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की हुई परेशानी

विरोध के बाद समझाइश - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने कल सुबह तक चिकित्सकों के साथ हाथापाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, इसके बाद डॉक्टर काम पर लौट आए। दूसरी तरफ मृतक श्रवण के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक शव ले जाने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें