राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज रीट का पेपर आयोजित किया गया। रीट की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने एक महिला ऐसी भी थी जो जो एक बच्चे को जन्म देते ही परीक्षा देने पहुंच गई।
प्रसूता को एग्जाम देने आए देखकर वहां मौजूद लोगों को होश उड़ गए। मामला झुंझुनूं के बीदासर का है। जहां सरिता नाम की परीक्षार्थी ने आज सुबह एक बच्चे को जन्म दिया। परीक्षा की पहली पारी सुबह नौ बजे शुरू होने थी। उसे भी परीक्षा देने थी। कुछ कर गुजरने की इस जिद्द के आगे सारे दर्द जैसा गायब हो गए।
सरिता अपने एक घंटे के बच्चे के साथ एंबुलेंस में बैठकर चिकित्सकीय स्टॉफ के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई।