फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाला गार्ड करने जा रहा था इतना बड़ा कांड, जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 11 Feb 2018 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
jhunjhunu
विज्ञापन
देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा दस्ते में शामिल एक गार्ड ऐसा कांड करने जा रहा था जिसे जानने के बाद तो पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। खुद को राष्ट्रपति का सुरक्षा गार्ड बताने वाला एक शख्स एक वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित गुढ़ागौड़जी कस्बे के यूको बैंक की शाखा का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया।  इस दौरान गार्ड और स्थानीय लोगों की जागरूकता से वारदात नहीं हो पाई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अपने आपको राष्ट्रपति की सुरक्षा में गार्ड बता रहा है।

एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी  संदीप सिंह राष्ट्रपति की सुरक्षा में  गार्ड है या नहीं इसकी  पुष्टि करने में लगे हैं।  जबकि आरोपी ने पूछताछ में दिल्ली में राष्ट्रपति सुरक्षा में गार्ड होने की बात कही है। मामले के अनुसार  UCO Bank में रात को करीब 2:00 बजे तीन लोग बैंक का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


मौके से गुजरे कुछ लोगों को लगा कि देर रात बैंक का शटर खुला हुआ है और बैंक के अंदर से आवाज आ रही है। मामला अलग लगने पर इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने  में सूचना दी गई। सूचना पर थाने की गश्ती दल टीम मौके पर पहुंची और मौके के अलामात देखकर पुलिस ने थाने से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया।  खुले शटर को जैसे ही बंद करने की कोशिश की इस दौरान चार लोग बैंक से तेजी से बाहर निकले और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

10 दिन पहले ही आया था छुट्टियों पर

gudha gaurji
पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विकास सिंह बताया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई पूछताछ में तीन नाम और सामने आए जिनमें संदीप सिंह उर्फ नीटू, संजय उर्फ़ संजू तथा शक्ति सिंह पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें संदीप उर्फ नीटू अपने आप को राष्ट्रपति की सुरक्षा में गार्ड बता रहा है, जो 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। पुलिस गार्ड  होने की पुष्टि करने में लगी हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहीं दूसरी जगह तो ऐसी वारदात नहीं की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें