फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दोस्त ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ऐंठे चार लाख रुपये

Sun, 25 Sep 2022 12:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी नाबालिग को घूमाने के बहाने ले गया। रास्ते में दोनों होटल में रुके, जहां आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। इसके साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में नौंवी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के दोस्त ने होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर आरोपी ने चार लाख रुपये भी ऐंठे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ समय पहले नाबालिग बेटी की पिंटू नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर दोस्ती हो गई। पिता का कहना है कि आरोपी पिंटू ने 22 अगस्त को उनकी बेटी को मिलने के लिए बुलाया। वहां जब वह गई तो खाटूश्याम घूमने चलने को कहा। लड़की ने जाने से मना कर दिया था लेकिन आरोपी बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। 


पीड़िता के पिता ने बताया कि रास्ते में दोनों एक होटल में रुके। आरोपी पिंटू ने नाबालिग बेटी को कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन

आरोप है कि पिंटू वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने नाबालिग को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये लिए। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें