PCC प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
'भाजपा वीरांगनाओं को बहलाकर सड़क पर बैठाकर सरकार को बदनाम कर रही'
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का ब्लॉक तक का ढांचा तैयार है। अब हमारे कार्यकर्ता बूथ और एक-एक व्यक्ति तक जाकर मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उनको लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा जो पेपर लीक पर बार-बार हंगामा करती है और मुद्दा बनाने का प्रयास करती है वो सब बातें हैं।
PCC अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने तीन लाख 50 हजार नौकरियां दी हैं और बाकी दिसंबर के पहले दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सब जगह पेपर लीक हुए हैं। यह पूरे देश की समस्या है, परंतु जो कानून राजस्थान में है वह किसी भी अन्य राज्य में नहीं है। भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए पेपर लीक का मुद्दा उठा रही है। अब भाजपा ने राजस्थान को पूरे देश में बदनाम करने के लिए पिछले दिनों जो किया, वह सही नहीं है। देवर को नौकरी कैसे दे सरकार, भाजपा केवल वीरांगनाओं को बहलाकर कर नौकरियों का झांसा देकर सड़क पर बिठाकर सरकार को बदनाम कर रही है।
डोटासरा ने कहा कि हम शहीदों का सम्मान करते हैं। अगर शहीदों के परिवार को कोई भी तकलीफ है तो सरकार उनके साथ है। उनकी हर मांग पूरी की जाएगी।