रैम्प की मदद से निशक्तजन को उतारते हुए
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में चढ़ना-उतरना नि:शक्तजनों के लिए बेहद परेशानी भरा होता है। इसका समाधान निकाला गया है।
नि:शक्तजनों के लिए खास तरह के अस्थायी रैम्प लगाए जा रहे हैं, जो ट्रेन से स्टेशन पर उतरते वक्त उनके लिए मददगार साबित हो रहे है। राजस्थान के अजमेर स्टेशन पर शारीरिक असक्षम यात्री जो कि व्हीलचेयर से ट्रेन के डिब्बें तक जाते है, उन्हें डिब्बे में पहुंचाने के लिए रैम्प की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आमतौर पर नि:शक्त यात्री व्हीलचेयर से स्टेशन से डिब्बे तक पहुंच जाते है, लेकिन डिब्बे की सीढ़ियां चढ़कर उन्हें अंदर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परिजन या कुली की मदद से वे अंदर बैठ पाते है। अस्थायी रैम्प से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास अजमेर रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है।