फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर रखेंगे उपवास और गाएंगे गांधी जी के प्रिय भजन

Tue, 27 Jun 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी - फोटो : File
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने एक जुलाई को अपने जन्मदिन के मौके पर उपवास रखने की घोषणा की है। उपवास का यह कार्यक्रम जयपुर में सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर आयोजित होगा। 
विज्ञापन


डूडी ने बताया कि उपवास का यह कार्यक्रम सरकार की सदबुद्धि के लिए और किसानों की मांगों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सत्याग्रह स्थल पर गांधी जी के प्रिय भजन गाएं जाएंगे। माला—स्वागत सत्कार आदि कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। 

उन्होंने बताया कि यह कदम देश भर में किसानों की लगातार उपेक्षा और दमन के हालात के मद्देनजर उठाया है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं और उन्हें फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल खराबे का मुआवजा भी नहीं मिल पाता है और वे कर्ज में दबे हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें