फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में भी किसानों ने निकाली रैली

Tue, 13 Jun 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से मंगलवार को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसानों ने शहर के अशोका टॉकिज के पास से रैली निकाली, जो कलक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसानों की मुख्य मागों में किसानों के कर्ज माफ किए जाने के साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाना शामिल है। साथ ही, दूध सब्जी के दाम बढ़ाए जाने के साथ—साथ ओलावृष्टि व अन्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल खराबे का मुआवजा लागत मूल्य के हिसाब से दिए जाने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि सरिस्का में आंदोलन के दौरान किसानों व प्रशासन के द्वारा जो समझौता हुआ था उसे शीघ्र लागू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव भूपत सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा है कि यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो दो दिन बाद प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर आंदोलन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें