फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पर बहनों की होगी भागदौड़, मिलेंगे केवल ढाई घंटे

Sun, 06 Aug 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rakshabandhan
विज्ञापन
इस बार बहनों को भाइयों की कलाई सजाने के लिए रक्षाबंधन पर सोमवार को सिर्फ ढाई घंटे का समय मिलेगा। सुबह भद्रा होने व इसके बाद चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाने से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन


पंडितों के अऩुसार रक्षा बंधन के लिए सुबह 11:05 बजे तक भद्रा है। भद्रा में भाई को राखी बांधना निषेध रहता है। दोपहर 1:29 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाएगा। सूतक में भी रक्षा बंधन पर्व नहीं मनाया जा सकता है। इसलिए सिर्फ सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक यानि लगभग ढाई घंटे ही रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा।

श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर सोमवार को श्रावण नक्षत्र, आयुष्मान योग के साथ भद्रा का साया चंद्र ग्रहण और रक्षा बंधन का महायोग है। इस दिन चंद्रग्रहण और भद्रा का योग बनने के कारण राखी कब बांधी जाए इस पर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ग्रहण 7 अगस्त की रात 10 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसका मध्य काल 11 बजकर 39 मिनट पर और मोक्ष मध्यरात्रि में 12 बजकर 35 मिनट पर रहेगा। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट रहेगी। ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले यानी दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। उसी बीच भद्रा 7 अगस्त को दोपहर 11:29 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें