फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख की बाइक, 50 हजार का हेलमेट और घिसटती चली गई जिंदगी....

Fri, 15 Dec 2017 10:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रोहित सिंह शेखावत
विज्ञापन
सुपर बाइक के लिए क्रेजी रोहित शेखावत की मौत सेफ्टी फीचर का दावा करने वाली कंपनियों की पोल खोलने के लिए काफी है।
विज्ञापन


जयपुर के जेएलएन मार्ग पर बुधवार देर रात बाइकर रोहित शेखावत जब 17 लाख की अपनी सुपर बाइक से घर लौट रहे थे, तब उनकी बाइक सड़क पार कर रहे दो लोगों से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि रोहित बाइक सहित काफी दूर तक घिसटते चले गए।

हैरानी की बात यह है कि रोहित ने जो हेलमेट पहन रखा था उसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई  जा रही है, लेकिन रोहित की मौत का ये हेलमेट ही प्रमुख कारण बना। रोहित के साथ जो हुआ, उसकी कल्पना उसके परिजनों ने कभी नहीं की थी। सुनने वाले भी मौत के कारण को जानकर हैरान हैं।
विज्ञापन

हेलमेट खुला ही नहीं और रोहित...

biker rohit singh shekhawat
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद हेलमेट खुला ही नहीं और रोहित को सिर में गंभीर चोट आई। ​​जिसके कारण उनके सिर से खून लगातार निकलता रहा। जब रोहित को अस्पताल पहुंचाया गया तो उनका हेलमेट काटकर निकाला गया।

इस प्रक्रिया में इतनी देर हो गई कि लगातार खून निकलने और हेलमेट नहीं खुलने के कारण उनकी जान चली गई। वहीं रोहित की बाइक जिन दो लोगों से टकराई थी उनमें से एक शख्स अखिलेश की हालात गंभीर बनी हुई।

अखिलेश का जयपुर के एसएमएस ​अस्पताल मे इलाज चल रहा है। अखिलेश के परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहते थे एक्टिव

biker rohit singh shekhawat
गौरतलब है हादसे की परिस्थितियों और सेफ्टी गियर को लेकर भी इस हादसे में सवाल उठ रहे है। रोहित शेखावत की सुपर बाइक को लेकर क्रेजीनस से उनके दोस्त भी अच्छी तरह वाकिफ थे। यहीं नहीं रोहित अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सुपर बाइक के साथ फोटो शेयर करते​ थे। रोहित जयपुर में एक नामी कार कंपनी में सेल्स मैनेजर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें