फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास में प्रभावशाली पहल के लिए राजस्थान को मिले 6 नेशनल अवॉर्ड

Mon, 19 Jun 2017 06:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
समारोह में पुरस्कार प्राप्त करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रामीण विकास में प्रभावशाली पहल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को छह नेशनल अवॉर्ड प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सुदर्शन सेठी और ग्रामीण विकास सचिव रोहित कुमार के साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक समित शर्मा, कोटा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीना और टोंक जिले के बगड़वा ग्राम पंचायत के सरपंच बन्ना लाल गुर्जर को ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय रूरल लाईवली हुड्स मिशन (एन.आर.एल.एम.) के अंतर्गत नरेगा कन्वर्जन के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राजस्थान मिशन के निदेशक और ग्रामीण विकास सचिव रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। मनरेगा के अंतर्गत राजस्थान को चार पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें पारदर्शिता और जवाबदेही तथा कन्वर्जन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास)सुदर्शन सेठी और ग्रामीण विकास सचिव रोहित कुमार ने पुरस्कार सम्मान ग्रहण किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार कोटा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुगल किशोर मीना और टोंक जिले के बगड़वा ग्राम पंचायत के सरपंच बन्ना लाल गुर्जर को भी इसी श्रेणी में सम्मानित किया गया। नेशनल सोशल असिसटेंस प्रोग्राम के अंतर्गत पेंशन क्षेत्र में बढ़िया कार्य प्रदर्शन के लिए राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक समित शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें