फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime News: लूट के लिए दिनदहाड़े महिला की हत्या, चांदी की पायल के लिए कुल्हाड़ी से काट डाले पैर 

Wed, 20 Oct 2021 09:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

महिला सोने की चेन और कुंडल भी पहने हुई थी। शव से वह भी नहीं बरामद हुआ है। हमलावरों ने पहले महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या की थी। 
विज्ञापन
महिला का शव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में लूट के लिए महिला की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लुटेरे महिला के दोनों पैर काटकर चांदी की पायल लूट ले गए। पुलिस का कहना है कि घटना जमवा रामगढ़ इलाके की है। मृतक की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है, जो खेतहपुरा गांव की रहने वाली है। 

विज्ञापन


सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार
पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने पहले महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या की। उसके बाद उसके पैर काटकर पायलें भी निकाल लीं। गीता देवी के परिजनों के मुताबिक, उसने गले में सोने की चेन और कानों में कुंडल भी पहन रखे थे। शव से वह भी बरामद नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने बनाई 30 टीमें 
घटना के बाद एसपी शंकर दत्त शर्मा का कहना है कि महिला का पोस्टमार्टम हो गया है। उन्होंने बताया कि उसके गले पर भी चोट कटने के निशान मिले हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए 30 टीमें गठित की गई हैं। 

परिजनों ने किया प्रदर्शन 
महिला की हत्या के बाद पूरे गांव में आक्रोश का महौल है। परिजन समेत गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। 
विज्ञापन


राज्यवर्धन बोले- सिर्फ मंत्रियों की सुरक्षा होती है
राजस्थान में दिनदहाड़े महिला की हत्या के बाद भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर का बयान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर यह घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ मंत्रियों के लिए है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें