अपनी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता बेटी की चीख पुकार सुनता रहा पिता थाने में पुलिस वालों से मदद की गुहार करता रहा लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। फिर ग्रामीणों ने जब दबाव बनाया तो पुलिस वालों की हरकत देखकर लोग सन्न रह गए। दरअसल मामला राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सबंधित जिले झालावाड़ का है। यहां के खानपुर में रविवार शाम को एक युवक ने एक नाबलिग को बर्थ डे में ले जाने के बहाने रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर के बाहर पटकर फरार हो गया।
पलट गई पुलिस की गाड़ी
highway gang rape
इसके बाद नाबलिग के पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मदद की गुहार की। लेकिन पुलिस वालों ने दर्द से कराहती पीड़िता व उसके पिता को करीब तीन घंटे तक थाने में बिठाकर रखा और कोई मदद नहीं की। इसके बाद जब ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो थाने से पुलिस की गाड़ी में पीड़िता व उसके पिता को अस्पताल भेजा गया। लेकिन ड्राइवर नशे में था। जिसके कारण रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई।
राज्य महिला आयोग से गुहार
सुमन शर्मा।
इस दुर्घटना में दुष्कर्म पीड़िता व उसका पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद से गांव में तनाव है। वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले को रफा दफा करने के प्रयास में आरोपी ड्राईवर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी महिला आयोग को भी दी गई है।