अपने परिवार के साथ भारत घूमने आया पर्यटक आज एक बड़े हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना उदयपुर शहर के लालघाट स्थित उदयगढ़ होटल की है जहां सीढ़ियों से गिरे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। बीती रात को अचानक सीढ़ियों से गिरे चेक गणराज्य निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल को उसकी पत्नी और बेटे ने यहां रात में निजी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए राजकीय एमबी अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया है।
घंटाघर पुलिस ने बताया कि चैक गणराज्य निवासी जोसफ पेत्रो अपने परिवार के साथ यहां लालघाट स्थित उदयगढ़ होटल में ठहरा था। उदयपुर घूमने आए इस परिवार में मातम तब छा गया जब रात में करीब साढ़े दस बजे जोसेफ होटल की ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगी।
पुलिस ने बताया कि घटना के तत्काल बाद उसकी पत्नी व बेटा ऑटो से जोसेफ को लेकर यहां जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि मृतक के विदेशी होने के कारण उसे एमबी अस्पताल की मुर्दाघर में आवश्यक कार्यवाही के लिए लाया गया है।