एक निजी अस्पताल की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली है। आईसीयू में लगी आग में एक नवजात झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के कालवाड़ इलाके का है। यहां के निजी अस्पताल चिरायु हॉस्पिटल में कल देर रात आईसीयू में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगी मशीन में अचानक आग लग गई। जो देखते ही देखते बढ़ गई।
इस आग ने आईसीयू में भर्ती एक नवजात को अपनी जद में ले लिया। बच्चे के कपड़ों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते बच्चा झुलस गया।