फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, कई परिवार उजड़े

Tue, 27 Feb 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
परिवहन विभाग मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है और सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। आज राजस्थान में अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सबसे दर्दनाक हादसा भरतपुर के रुपवास में हुआ। यहां फतेहपुर सीकरी से शादी समारोह का न्यौता देकर लौट रहा एक परिवार मौत के मुंह में समा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टेम्पो और बोलेरो की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने सभी घायलों को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

रफ्तार बनी मौत का कारण

फाइल फोटो।
वहीं दूसरा हादसा सुजानगढ़ में हुए। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे। हादसा सालासर प्रवेश द्वार के नजदीक हुए। इनमें एक मृतक की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के तौर पर हुई है। आज सुबह राजस्थान के नागौर जिले में भी दो ट्रक भिड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें