फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बनास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की मौत की आशंका, 10 शव निकाले गए

Sat, 23 Dec 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नदी में बस
विज्ञापन
लापरवाही और तेज गति के कारण राजस्थान के सवाई माधोपुर में आज एक भयावह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर के नजदीक यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी में डूब गई। जिसमें 20 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ। यात्रियों से भरी यह बस बनास नदी के पुल की रेलिंग तोड़ती हुए नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव के कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी

दुर्घटनाग्रस्त बस
अभी तक नदी से 10 से ज्यादा शव निकाले जा चुके है। मौके पर एक दर्जन से अधिक एम्बलुेंस मौजूद है। नदी की ​गहराई अधिक होने व सर्दी के कारण राहत बचाव के काम में अड़चने आ रही है। हादसे की सूचना के बाद जयपुर से भी राहत बचाव की टीमों की मौके पर भेजा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए है। इस कारण बनास पुल पर ट्रेफिक जाम हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें