फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान उपचुनाव: तीन विधानसभा सीटों पर औसत 60.37 फीसद मतदान, पिछली बार से 13 फीसदी कम

Sun, 18 Apr 2021 05:32 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • शनिवार को हुआ था सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ में उपचुनाव
  • दो मई को होगी तीनों सीटों पर मतगणना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के दौरान को औसतन 60.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में लगभग 13 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 27 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिये कुल 7,45,238 मतदाताओं में से 4,49,885 मतदाताओं ने शनिवार को मताधिकार का इस्तेमााल किया। 2,31,050 पुरुष और 2,18,834 महिलाओं और एक अन्य ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कहां कितने फीसदी वोट पड़े

  • तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60.37 फीसदी  मतदान दर्ज किया गया। 
  • सहाड़ा (भीलवाड़ा) में 56.60 फीसदी मतदान हुआ।
  • राजसमंद में 67.23 प्रतिशत और सुजानगढ़ (चूरू) में 58.21 फीसदी 

2018 के विस चुनाव में इतना हुआ था मतदान

विज्ञापन

2018 के विधानसभा चुनाव में सहाड़ा में 73.56, सुजानगढ़ में 70.68 और राजसमंद में 76.59 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था।

मतगणना दो मई को होगी
सुजानगढ़ से विधायक रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा से विधायक रहे कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक रहे किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें