फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: कांस्टेबल की वर्दी उतारी, पेड़ से बांधा और जमकर पीटा, अवैध संबंधों का लगाया आरोप

Sun, 18 Apr 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोप है कि पुलिसकर्मी का गांव की एक विधवा के साथ 2 साल से अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस कांस्टेबल लालू राम खराड़ी को एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में देखा गया।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को गांव के युवकों ने पेड़ से बांधकर बेदम पिटाई की है। आरोप है कि पुलिसकर्मी का गांव की एक विधवा के साथ 2 साल से अवैध संबंध चल रहा था। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुरा बानघाटी में पुलिस कांस्टेबल लालू राम खराड़ी को एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कांस्टेबल को निर्वस्त्र कर पीटा और रस्सी से पेड़ में बांध दिया । सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


महिला के साथ 2 साल से था अवैध संबंध
मीडिया के मुताबिक सूचना मिलने पर घंटाली पुलिस मौके पर पहुंची और  कांस्टेबल को अपने कब्जे में किया। फिलहाल कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ।  ग्रामीणों ने बताया कि कांस्टेबल के महिला से पिछले 2 साल से संबंध थे। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। महिला अवैध शराब का धंधा करती है। वहीं कांस्टेबल का कहना है कि महिला को उसने 15 हजार रुपए दिए थे। वही लेने के लिए महिला के घर गया था। लेकिन लोगों ने पीछे से आकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। कई बार मैं अपनी बात लोगों से कहना चाह रहा था, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर मुझे पीटा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल लालूराम खराड़ी एक साल से पीपलखूंट थाने में तैनात है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
कांस्टेबल लालूराम खराड़ी एक साल से पीपलखूंट थाने में तैनात है। थाना प्रभारी ने बताया कि लालूराम खराड़ी ने ग्रामीणों के खिलाफ नंगा कर पीटने और पेड़ से बांधने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही महिला को 15 हजार रुपए उधार देने की बात भी रिपोर्ट में लिखवाई है। फिलहाल जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें