फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान उपविजेता, संघर्षपूर्ण मुकाबले में बचाया रजत पदक

Sat, 01 Apr 2023 10:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

45वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आज बांसवाड़ा में संपन्न हुई। इस दौरान हरियाणा से संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजस्थान उपविजेता रहा।
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपविजेता राजस्थान के जूनियर ब्यॉज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज बांसवाड़ा में संपन्न हुई 45वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक बरकरार रखा। संघर्षपूर्ण खिताबी मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को 34-33 से हराया। मध्यांतर तक हरियाणा ने 16-14 की बढ़त बना रखी थी। राजस्थान की ओर से जसप्रीत ने 13, दिनेश ने 6, विक्रम ने 5, दिवेंदर ने 4, अजय मोयल ने 3, कैलाश ने 2 व हरदयाल ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता में झारखंड और दिल्ली संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता निदेशक  ललित कुमार कलाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ज़िला कलेक्टर, बांसवाड़ा प्रकाश चंद्र शर्मा थे। अध्यक्षता हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पांडे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर परिषद् बांसवाड़ा के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह थे।

राजस्थान टीम के रजत पदक जीतने पर विधायक, जैसलमेर व राज्य हैंडबॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ. रुपाराम धनदेव, अध्यक्ष  हरीश धनदेव, मानद सचिव यश प्रताप सिंह, समस्त कार्यकारिणी, साधारण सभा के सदस्यों ने टीम के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व स्पोर्ट स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें