फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: विधानसभा में भाजपा नेता के बयान पर बवाल, बोले- मेवात बन रहा मिनी पाकिस्तान

Wed, 15 Sep 2021 02:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा नेता मदन दिलावर ने विधानसभा में कहा कि मेवात से हिंदुओं को बाहर निकालने की साजिश रची जा रही है। मेवात मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : @RajAssembly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भाजपा नेता मदन दिलावर ने प्रश्नकाल के दौरान मेवात को मिनी पाकिस्तान कहकर संबोधित किया। उनके इस बयान पर सत्तापक्ष के कई नेताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद हंगामा बढ़ता ही चला गया। 
विज्ञापन


पूरी तरह फेल अशोक गहलोत सरकार
मदन दिलावर ने प्रश्नकाल के दौरान अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। मेवात मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। यहां हिंदू लड़कियों को मुसलमान लड़के फंसा रहे हैं और जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से ये घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे इलाके से हिंदुओं को बाहर करने की साजिश रची जा रही है। 

हिंदू-मुसलमान ही करते हैं आप 
भाजपा नेता मदन दिलावर के बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा केवल हिंदू-मुसलमान की ही राजनीति करना जानती है। आने वाले चुनावों में उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


मेवात में बढ़ रही घटनाएं
बता दें कि बीते कुछ दिनों से मेवात में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। यहां हाल ही में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें