फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और भाई को देखकर शर्मसार हुई पीड़िता ने कुएं में लगाई छलांग, जानें...

Tue, 28 Nov 2017 10:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ हो रही ज्यादती की खबरों में लगातार ईजाफा हो रहा है जो कि कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। नयी घटना राजस्थान के शेखवाटी क्षेत्र की है। यहां के चूरू जिले के गांव गोठ्या में पड़ौसी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब उसका भाई पहुंचा तो पीड़िता उसे देखकर शर्मसार हो गई और कुंए में छलांग लगा दी। घटना में दुष्कर्म पीड़िता के रीढ़ की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

अपराधियों में नहीं डर

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के अनुसार पीड़ता के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। उसके परिवार ने पड़ौस के घर से बिजली कनेक्शन लिया हुआ। दो दिन पूर्व शाम को जब युवती घर में अकेली थी तब उसने पड़ौसी सुनील से अपने घर का बिजली का तार लगाने के लिए कहा। लेकिन आरोपी सुनील ने मना कर दिया और स्वयं तार जोड़ने के लिए कहा। इसके बाद जब युवती तार जोड़ने के लिए सुनील के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का भाई मदन गेट के बाहर खड़ा रहा। 
विज्ञापन

रस्सी के सहारे निकाला बाहर

rape
वहीं युवती चिल्लाती रही और मदद की गुहार करती रही। इसी दौरान घर आए पीड़िता के भाई ने जब शोर सुना तो मदद के लिए भागा। वहीं पीड़िता अपने भाई को देखकर शर्मसार हो गई और दौड़ती हुई कुंए की ओर भागी। उसका भाई जब तक उसे पकड़ पाता उसने कुंए में छलांग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रांरभ कर दी है और पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें