फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और डंपर की भीषण भिड़ंत, चार लोगों की मौके पर मौत

Fri, 16 Feb 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
बेलगाम भागती निजी बसें प्रतिदिन ही लोगों की मौत का कारण बन रही हैं। ऐसा ही कुछ आज सुबह राजस्थान के राजसमंद जिले में हुआ।
विज्ञापन


यहां ओवरटेक के प्रयास में एक निजी बस सामने से आ रही डंपर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं भीषण टक्कर के कारण ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

पुलिस के अनुसार हादसा पिपाड़ बस स्टैण्ड के नजदीक हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक घायल को उदयपुर भी रैफर किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस चालक पर लापरवाही का आरोप

फाइल फोटो।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बस चालक की लापरवाही के कारण इतना भीषण हादसा हुआ। दरअसल चालक बस को तेज गति से चला रहा था। बस में सवार यात्रियों ने उसे गति पर नियंत्रण करने के लिए भी कहा था। लेकिन उसने बात अनसुनी कर दी।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इससे पूर्व हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें