बंगाली मजदूर अफराजुल की बर्बर हत्या के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा कर दी है। साथ ही, विरोधियों ने लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति के नाम पर बरगलाने के लिए भाजपा सरकारों को घेरना प्रारंभ कर दिया है।
वहीं राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर बर्बर हत्या का शिकार हुए अफराजुल के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल तीन लाख रुपए और परिजनों में से एक जने को सरकारी नौकरी की घोषणा की थी। वहीं, अब राजस्थान सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया। राजस्थान सरकार ने पांच लाख रुपए मुआवजा देना तय किया है।
इधर, त्रिणमूल कांग्रेस, कांग्रेस व वाम दलों ने कोलकाता सहित कई जिलों में इस हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। सीपीएम ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में दो लाख रुपए मुआवजा तो सामान्य दुर्घटना में मरे व्यक्ति के परिजनों को मिल जाता है।