फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमला करने वाले थे कांग्रेसी, पायलट नकार दे तो ले लूंगा संन्यास': युनूस खान

Tue, 03 Oct 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने अपनी गाड़ी पर हुए हमले को लेकर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


राजस्थान के परिवहन मंत्री युनूस खान पर पिछले दिनों सीकर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में युनूस खान ने दावा किया है कि उनकी गाड़ी पर हमला करने कांग्रेसी है। 

युनूस खान ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के बयान को गलत बताते हुए कहा कि, मैं ये साबित कर सकता हूं कि मेरी गाड़ी पर हमला करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस पदाधिकारी ही थे। उन्होंने पायलट को चैलेंज किया है कि वे यदि उनके आरोप को गलत साबित कर देंगे तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के लोग थे हमलावर

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
युनूस खान का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर हमला करने वाले हमलावर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के करीबी हैं। युनूस खान ने कहा है कि उनके पास हमलावरों की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें वो डूडी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इससे ये साबित भी किया जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने उनकी गाड़ी पर हमला करवाया है। खान घटना के बाद से ही लगातार ये बात कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें