प्रतापगढ़ में फ्लैगमार्च करते पुलिस के जवान
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गत रविवार देर शाम नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग और उपद्रव के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रतापगढ़ शहर बंद रहा। वहीं फायरिंग का मुख्य आरोपी शोएब पुत्र एजाज को सोमवार रात को किया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के अन्य आरोपियों से इस मामले में पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों की ओर से स्वैछिक बंद रखा गया है और मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में 144 धारा लागू कर दी गइ है। गौरतलब है कि शहर में रविवार को हुई फायरिंग के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की थी।
फायरिंग में युवती भी थी शामिल
फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी शोएब
- फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार विसर्जन के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों ने भी फायरिंग की थी, जिसमें प्रतापगढ़ पुलिस को एक लड़का और एक लड़की की तलाश है।
जानकारी के अनुसार रविवार के दिन ये तीनों लोग शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने के इरादे से गोलियां चलाईं थी, नतीजतन प्रतापगढ़ का महौल खराब हो गया। अब यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, वहीं एसटीएफ स्पेशल फोर्स ने शहर में शांति बहाली के लिए मार्च किया। कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडिशनल एसपी, डीएसपी सभी घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
आखिर क्या हुआ था उस दिन
चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के तलाई मोहल्ला में नवरात्री पर मूर्ति विसर्जन के समय एक समुदाय विशेष के दो युवकों और एक युवती ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद इस मामले में सांप्रदायिक स्वरूप ले लिया और दंगा भड़कने की आशंका से प्रशासन ने धारा 144 लागू कर शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
इसके बाद से ही शहर में स्वतः स्फूर्त कर्फ्यू के हालात हैं। प्रशासन ने कहा है कि अब फालतु अफवाह फैलाने वाले व प्रशासन को गुमराह करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं साइबर सैल भी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।