फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: शेखावत ने किया गहलोत पर हमला, बोले- तबादला नीति ने किया शिक्षा व्यवस्था को चौपट

Sat, 08 Oct 2022 08:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की तबादला नीति ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसा। प्रतापगढ़ का उदाहरण देते हुए शेखावत ने कहा कि प्रतापगढ़ ही नहीं, समूचे राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को गहलोत सरकार की तबादला नीति ने चौपट कर दिया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि स्कूलों की वस्तुस्थिति जाने बिना जयपुर से आदेश जारी किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री महोदय ने कहने को नई नीति बना ली, लेकिन तय नहीं कर पाए कि तबादले के बाद खाली हुए स्कूलों में शिक्षक कहां से आएंगे? गौरतलब है कि प्रतापगढ़ में उच्च माध्यमिक के 274 विद्यालयों में 70 हजार बच्चों पर 2178 शिक्षकों के पद हैं, लेकिन वर्तमान में यहां 1075 शिक्षक ही हैं। इसके बावजूद शिक्षकों के बाहर तबादले किए जा रहे हैं। इस कारण जिले में अब तक 6 स्कूलों में तालाबंदी की घटनाएं हो चुकी हैं।

वहीं, सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस के नाम पर झंडियां बांट कर वसूली पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा विभाग को स्कूलों में शिक्षक हैं या नहीं, इससे लेना-देना नहीं, लेकिन शिक्षक दिवस के नाम पर झंडियां बांटकर वसूली जरूर करनी है। दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों से झंडियों के नाम पर पांच-पांच रुपए लेकर बिना रसीद पांच करोड़ रुपए वसूले गए हैं, जबकि इन स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई ही नहीं, पोषाहार भी मुफ्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें