फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Political Crisis: 'साल भर पहले चुनाव लड़ लेंगे, लेकिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे'

Thu, 29 Sep 2022 11:07 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एक बार फिर सचिन पायलट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, पायलट को मुख्यमंत्री बनाया तो पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे। हमें इस्तीफा देकर एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है। लेकिन, जिस व्यक्ति की अमित शाह ने पैरवी की हो, उसको मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
परसादी लाल मीणा और सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने एक बार फिर सचिन पायलट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति बीजेपी और अमित शाह के ऑफिस एवं घर में जाकर बैठा हो, जिसके पास हरियाणा पुलिस का पहरा रहा हो। हम उसको सीएम बर्दाश्त नहीं कर सकते। जनता हमको छोड़ेगी नहीं और हम अगला चुनाव नहीं जीत सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया तो पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे। ऐसे मुख्यमंत्री से अच्छा है कि हम एक साल पहले चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा, इस्तीफा देकर एक साल पहले चुनाव लड़ना मंजूर है, लेकिन जिस व्यक्ति की अमित शाह ने पैरवी की हो, उसको मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

दौसा के मंडावरी में चिकित्सा मंत्री ने कहा, सतीश पूनिया कह रहे हैं कि सचिन पायलट के लिए अब भी हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। इसका मतलब पहले भी दरवाजे खुले हुए थे और अब भी खुले हुए हैं। मीणा ने कहा, वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं है। कांग्रेस आलाकमान, सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है। वे उससे गौरवान्वित और सन्तुष्ट हैं।
विज्ञापन


गहलोत के अलावा राजस्थान में कोई भी मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं है। यदि अशोक गहलोत 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं, तब 102 विधायकों में से कांग्रेस आलाकमान जिसे सीएम बनाना चाहेगा, वह स्वीकार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें