फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Political Crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने जारी की एडवाइजरी, नेताओं को दी ये सख्त हिदायत

Fri, 30 Sep 2022 08:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एडवाइजरी में चेतावनी दी कि अगर किसी भी नेता ने विवादास्पद बयान दिया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राजस्थान के सीएम को लेकर एक दो दिन में फैसला आने की बात कही।
विज्ञापन
राजस्थान के नेताओं के लिए एडवाइजरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर एक दूसरे को गद्दार तक कह दिया। अब कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी की इमेज खराब न हो, इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से राजस्थान के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कांग्रेस नेताओं को हिदायत दी गई है कि वे एक दूसरे के खिलाफ किसी तरीके से बयानबाजी नहीं करें। एडवाइजरी में चेतावनी दी कि अगर किसी भी कांग्रेस नेता की ओर से विवादास्पद बयान दिया गया तो पार्टी उसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई करेगी। संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह भी बताया कि राजस्थान के सीएम को लेकर एक-दो दिन में फैसला किया जाएगा। 


वहीं कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का गुट नहीं है। हमारे नेता सोनिया और राहुल गांधी है। उन्होंने कहा कि गद्दार वे हैं, जो आलाकमान के खिलाफ जाते हैं। इसके साथ ही मुरालीलाल मीना ने कहा कि सचिन पायलट जनाधार वाले नेता हैं। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उन्होंने बहुत मेहनत की थी। साल 2020 में पहले सरकार से नाराजगी के कारण दिल्ली गए थे। लेकिन इस सियासी संकट में उन्होंने कुछ नहीं बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें