फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Maken: माकन का वीडियो वायरल, हमारी संख्या बढ़ती जाएगी, गहलोत की ओवरस्मार्टनेस ने...कह लगाए ठहाके

Fri, 30 Sep 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अजय माकन पर गहलोत गुट ने पक्षपात का आरोप लगाया था। विधायकों ने आरोप लगाया था कि माकन जयपुर एक एजेंडे के तहत आए थे। वो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद गहलोत समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अजय माकन का वीडियो वायरल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सियासी संग्राम में गहलोत गुट के नेताओं ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अजय माकन सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की साजिश के तहत विधायकों से बात करने आए थे। अब माकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अशोक गहलोत की ओवर स्मार्टनेस पर ठहाके लगाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो अजय माकन के ऑफिस का बताया जा रहा है। वीडियो में खिलाड़ी लाल बैरवा अजय माकन के ऑफिस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। वहीं माकन से कुछ लोगों की बातचीत हो रही है। माकन ठहाके लगा कर कह रहे हैं कि 'अभी संख्या और बढ़ती दिखाई देगी।' उनके इतना कहते ही सामने बैठा एक व्यक्ति बोलता है कि सीएम गहलोत की ओवर स्मार्टनेस ने आपकी भारत जोड़ो यात्रा...और इतना कह वह हाथों से खत्म हो जाने का संकेत देता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद गहलोत समर्थक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि वीडियो में बैठे लोग कांग्रेस के मौजूदा हालात का मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लग रहा था कि राजस्थान का सियासी संकट टल गया है। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद इसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया यूजर वीडियो में माकन के संख्या बढ़ने की बात को इस्तीफा देने वालों के पाला बदलने की बात से जोरकर देख रहे हैं। इस्तीफा देने वाले कई विधायकों ने कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि धारीवाल के घर किस कारण उन्होंने बुलाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस आलाकमान का फैसला मंजूर होने की बात कही थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें