कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से एक और नेता ने किनारा कर लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक बनेंगे। खास बात है कि राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावक बनेंगे।
वहीं सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर गहलोत ने कहा कि मेरे पास इंदिरा गांधी के समय से पद रहा है। मुझे पिछले 50 सालों में बहुत मान और सम्मान मिला है। मेरे लिए पद जरूरी नहीं है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं।