फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में पुलिसकर्मियों ने मुंडवाया था सिर, विभाग ने की ये कार्रवाई

Mon, 16 Oct 2017 01:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वेतन कटौती के विरोध में अपना सिर मुंडवाने वाले चौकी प्रभारी समेत 5 कांस्टेबलों के खिलाफ पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले जमवारामगढ़ इलाके की रायसर चौकी के स्टाफ द्वारा तीन दिन पहले वेतन कटौती के विरोध में सिर मुंडवाए गए थे। इसके बाद जयपुर ग्रामीण एसपी रामेश्वर सिंह ने चौकी प्रभारी एसआई राजेन्द्र कुमार समेत कांस्टेबल रामचन्द्र, जगत सिंह, जितेन्द्र कुमार,हुकम नाथ एवं मुकेश को लाइन हाजिर करते हुए उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया है।

वहीं अब इनकी जगह एसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल  अमर सिंह, दशरथ सिंह, तारा चन्द एवं गोपाल लाल को लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने दी थी चेतावनी

डेमो इमेज
इससे पहले पुलिसकर्मियों के राज्यभर में चल रहे आंदोलन को देखते हुए पुलिस विभाग ने आंदोलनरत पुलिकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने एक आदेश जारी किया जिसमें इस तरह के विरोध को अनुशासनहीनता माना गया है।

एडीजी लॉ एंड आॅर्डर एन.आर.के. रेड्डी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें