फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दो बिन ब्याही नाबालिग बनीं मां, परिजनों का बुरा हाल

Mon, 16 Oct 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अपनी इकलौती नाबालिग बेटी को मां बनते देख मां-बाप का बुरा हाल था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस दुख से निपटने के लिए क्या करें।
विज्ञापन



मामला बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल का है। जहां बीते दो दिन में दो नाबालिग बिन ब्याही बच्चियों ने दो बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्ची ने बेटे को तो दूसरी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों ही नाबालिग इसी वर्ष मार्च माह में घर से गायब हो गई थी। दोनों ही बच्चियों के मां-बाप ने कई दिनों तक बेटियों का इंतजार करने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका।

इनमें से एक नाबालिग जो अपनी  माता-पिता की इकलौती संतान है करीब डेढ माह पूर्व घर लौट आई।
विज्ञापन

नहीं पहुंचाएं नुकसाना

फाइल फोटो।
लेकिन जब वह घर आई तो मां-बाप को होश फाख्ता हो गए। क्योंकि व गर्भवती थी। परिजनों ने समाज में अपमान के डर से उसका इलाज भी बांसवाड़ा से दूर कराया।


अब उसके मां बनने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पीड़िता कहां गई थी, किसके साथ गई थी इसकी जानकारी उसने अभी तक नहीं दी है। जबकि दूसरी नाबलिग को गांव का एक युवक ले गया था। वहीं बाल कल्याण समिति ने परिजनों से पेशकश की है कि यदि वे नवजात का भरण-पोषण नहीं करना चाहते, तो समिति को सुपुर्द कर दें। लेकिन नवजात को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें