फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में पुलिस ने पंजाब का गैंगस्टर धर दबोचा, एनकाउंटर में पैर पर मारी गोली

Mon, 21 Nov 2022 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पंजाब का बदमाश राजू हुड्डा राजस्थान के जयपुर में पकड़ लिया गया है। यह पंजाब में हत्या के मामले में फरार चल रहा था। वह जयपुर के रामनगरिया इलाके में फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के एक वांछित अपराधी को रविवार को राजस्थान के जयपुर के रामनगरिया इलाके में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अवनीश शर्मा ने बताया, गोलीबारी में अपराधी राजू हुड्डा के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुड्डा दो अन्य लोगों के साथ यहां एक फ्लैट में छिपा हुआ था।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर फ्लैट पर छापा मारा गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पंजाब पुलिस की एक टीम भी शहर में है। अवनीश शर्मा ने कहा, पकड़े गए दो अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज हुड्डा फरीदकोट के एक हत्याकांड में वांछित है।

जयपुर में फरारी काट रहा था हुड्डा...
ADCP ईस्ट करण शर्मा ने बताया, पंजाब पुलिस ने हमसे संपर्क किया था कि फरीदकोट में एक प्रदीप नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल अभियुक्त जयपुर में है। इसके बाद पुलिस ने ठिकाने का पता लगाया और वहां छापेमारी की।
विज्ञापन


अपराधी को हिरासत में लेगी पंजाब पुलिस...
पुलिस ने बताया, छापेमारी के दौरान अभियुक्त ने टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसके साथ ही दो अन्य लोग भी मिले हैं, जिनको राउंडअप किया है। वहीं, घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेगी। पंजाब पुलिस ने बताया, इस मुठभेड़ में राजस्थान पुलिस का सहयोग रहा। साथ ही जयपुर सीएसटी, ईस्ट डीएसटी, इंटेलिजेंस ब्यूरो और एटीएस सहित तमाम टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें