फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों ने कर दिया नाक में दम, कलेक्टर साहब हमें बचाओ!

Tue, 26 Dec 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण, इनसेट में मक्खियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मक्खियों ने एक गांव के लोगों को इस कदर तंग कर दिया है कि वो अपनी गुहार लेकर कलेक्टर  के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


दरअसल, अजमेर जिले के निकटवर्ती गांव पालरा के ग्रामीणों व उद्योगपतियों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने साथ थैली में बांधकर मक्खियां लाए थे। उन्होंने कहा कि मक्खियों ने उनका जीना दुश्वार कर रखा है, लेकिन प्रशासन उनकी सुध तक नहीं ले रहा।

पालरा स्थित रीको एरिया के उद्योगपति हेमंत पारवानी ने बताया कि पारवानी कास्टिंग एंड मशीन प्राईवेट लिमिटेड़ के नाम से फैक्ट्री है। यहां पर कुछ पोल्ट्रीफॉर्म अवैध रूप से चल रहे हैं। इसके कारण गांव व रीको एरिया में मक्खियों का प्रकोप है। पिछले दो साल से इनकी शिकायतें की जा रही है लेकिन कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई

मक्खियां हाथ में लेकर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अदालत में भी वाद दायर किया गया था जिस पर अदालत ने पोल्ट्रीफॉर्म बंद करवाने का जिला प्रशासन को आदेश दिया। इसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में परेशान होकर वह अपनी फैक्ट्री बंद करके गुजरात को पलायन कर रहा है, इसी तरह कई अन्य उद्योगपति भी अपना उद्योग बंद कर रहे हैं।

वहीं गांव के पूर्व सरपंच सुआ सिंह ने कहा कि मक्खियों के कारण बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी परेशान है, लेकिन उनकी परेशानी से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। आज प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया कि यदि जल्द से जल्द मक्खियों से छुटकारा नहीं दिलवाया जाता तो सभी ग्रामीण कलक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें