प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण, इनसेट में मक्खियां
- फोटो : अमर उजाला
मक्खियों ने एक गांव के लोगों को इस कदर तंग कर दिया है कि वो अपनी गुहार लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गए।
दरअसल, अजमेर जिले के निकटवर्ती गांव पालरा के ग्रामीणों व उद्योगपतियों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने साथ थैली में बांधकर मक्खियां लाए थे। उन्होंने कहा कि मक्खियों ने उनका जीना दुश्वार कर रखा है, लेकिन प्रशासन उनकी सुध तक नहीं ले रहा।
पालरा स्थित रीको एरिया के उद्योगपति हेमंत पारवानी ने बताया कि पारवानी कास्टिंग एंड मशीन प्राईवेट लिमिटेड़ के नाम से फैक्ट्री है। यहां पर कुछ पोल्ट्रीफॉर्म अवैध रूप से चल रहे हैं। इसके कारण गांव व रीको एरिया में मक्खियों का प्रकोप है। पिछले दो साल से इनकी शिकायतें की जा रही है लेकिन कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।